: चंपावत:एकल अभियान के सेवावर्ती को किया सम्मानित
Sun, Feb 18, 2024
एकल अभियान के सेवावर्ती को किया सम्मानित
एकल अभियान भारत लोक शिक्षा परिषद चैप्टर द्वारा अंचल चंपावत में सेवावर्ती कार्यकर्ताओं के लिए उपहार कार्यक्रम आज अंचल चंपावत अंचल कार्यालय में संपन्न किया गया एकल अभियान विगत समय से गांव में शिक्षा की ज्योति जागने का कार्य कर रहा है जो बच्चे विद्यालय से वंचित हो जाते हैं उन बच्चों तक विद्यालय पहुंचने का कार्य कर रहा है इस कार्यक्रम में अंचल अध्यक्ष शंकर पांडे जी भाग उपाध्यक्ष भूवन पांडे जी आंच संरक्षक एवं विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी , ग्राम संयोजक ललित देवपा जी , विकास गिरी , अंचल की मां गंगा जोशी , स्वयंसेवक सौरभ जोशी अभियान प्रमुख ट्विंकल जी , कार्यालय प्रमुख उमेश भट्ट जी , कविता जी , नेहा जी सोनू जी आदि संच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ..
: लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक के आवासीय भवन में चोरों ने किया हाथ साफ
Sun, Feb 18, 2024
लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक के आवासीय भवन में चोरों ने किया हाथ साफ
लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक के आवासीय भवनो में चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़ वहां रखी नगदी में हाथ साफ कर लिया है पीड़ित महिला ने रविवार को लोहाघाट थाने में चोरी की तहरीर दी है महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लोहाघाट के राजकीय पालीटेक्निक की लिपिक सुमन लड़वाल ने बताया शनिवार को वह अपनी बहन के साथ पाटी गई हुई थी रविवार को अगल-बगल के लोगों ने उनके कमरे का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्हें फोन द्वारा सूचना दी गई उन्होंने बताया चोरों ने उनके दोनों कमरों के ताले तोड़कर अलमारी का लॉक तोड़कर बहन के पर्स में रखे ₹3000 निकाल लिए तथा कमरे का पूरा सामान बिखेर दिया इसके अलावा इसी भवन में रहने वाली पुष्पा देवी के कमरे का ताला चोरों ने तोड़ दिया तथा अलमारी का लाक तोड़ने की कोशिश करी गई वही
एसओ लोहाघाट सुरेंद्र कोरंगा ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस गस्त बढाने की मांग करी है लोगों ने बताया कुछ दिन पहले महिला छात्रावास में तीन अराजक तत्व घुस गए थे वहीं सुरक्षा प्रभारी विवेक मौर्य ने कहा कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी
: लोहाघाट:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में 6 साल बाद प्राचार्य की हुई तैनाती
Sun, Feb 18, 2024
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में 6 साल बाद प्राचार्य की हुई तैनाती
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान( डायट) लोहाघाट में आखिर शासन ने 6 साल के बाद प्राचार्य की नियुक्ति कर दी है रविवार को डायट प्रवक्ता कमल गहतोड़ी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया लगभग 6 साल से संस्थान प्राचार्य विहीन चल रहा था लेकिन शासन ने डायट डीडीहाट के हरक राम कोहली को डायट लोहाघाट के प्राचार्य के पद पर नियुक्ति किया है जो इसी हफ्ते अपना पदभार ग्रहण करेंगे गहतोड़ी ने बताया स्थाई प्राचार्य की तैनाती होने से संस्थान की प्रशासनिक एवं अकादमी व्यवस्थाएं सुधरेंगी
तथा डी एल एड के अध्यनरत विद्यार्थियों को भी अपना प्रशिक्षण पूरा करने में हर प्रकार की सुविधा मिलने की उम्मीद है वहीं क्षेत्र के लोगों ने डायट में प्राचार्य की तैनाती होने पर खुशी जताई है