: लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।
Mon, Feb 12, 2024
सीमांत क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।
लोहाघाट के जिला पंचायत मटियानी के जिला पंचायत सदस्य ललित मोहन कुवर ने जानकारी देते हुए बताया क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने लोहाघाट दौरे के दौरान किमतोली से रौशाल तक सड़क में हॉट मिक्स, कायल से तल्ला देश रमैला तक सड़क निर्माण कार्य, किमतोली गौडी मोटर मार्ग में डामरीकरण की घोषणा की गई, जिसके लिए सीमांत क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ग्राम प्रधान डुंगरा बोरा गंगा देवी, कायल मोहन सिंह, मडुवा शांति देवी,मटियानी सुनीता सामंत, पासम हेमा देवी, सुल्ला सावित्री सामंत, रौशाल पूजा भट्ट, कुनाड़ी हुकम सिंह, चौड़ला हरीश सिंह, बांकू मीनाक्षी जोशी, विंडा तिवारी देवेंद्र बिष्ट, बसान पुरन बोहरा,छेत्र पंचायत,कायल दसरथ सिंह, मटियानी कैलाश सिंह, पासम कमल बोहरा, रौशाल परी कुंवर,सभी के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सांसद अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा,पूर्व विधायक पुरन सिंह फर्त्याल,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय , उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट नेहा ढेक,मोहित पाठक आदि का आभार जताया गया।
: लोहाघाट के अभिनव का सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ चयन
Mon, Feb 12, 2024
लोहाघाट के अभिनव का सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ चयन
लोहाघाट के मीना बाजार निवासी होनहार अभिनव गहतोरी ने अपनी कड़ी मेहनत से लोअर पीसीएस परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है अभिनव का सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है वही अभिनव की इस शानदार सफलता पर नगर में खुशी की लहर है नगर वासियों ने उन्हें बधाइयां दी है मालूम हो अभिनव ने बिना किसी कोचिंग के इस शानदार सफलता को हासिल किया है वही अभिनव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है अभिनव के पिता नीलांबर गहतोड़ी दुकान चलाते हैं और माता ग्रहणी है लोगों ने कहा अभिनव ने पूरे लोहाघाट क्षेत्र का नाम रोशन किया है शुभकामनाएं देने में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,राजू गढ़कोटी ,गोविंद वर्मा , हेमराय, सतीश राजन ,दीपक राय, दीपक राय चंद्रशेखर उप्रेती सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दीं है
: लोहाघाट: रेगरू मे बेखोफ बन तस्करों ने फिर पेड़ों पर चलाई आरी वन विभाग बेखबर
Mon, Feb 12, 2024
बेखोफ बन तस्करों ने फिर पेड़ों पर चलाई आरी वन विभाग बेखबर
लोहाघाट बिधानसभा में बन तस्करो हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जहां लोहाघाट में आठ देवदार के पेड़ काटने का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है तो वहीं रविवार शाम को बेखौफ बन तस्करों ने बाराकोट ब्लॉक के रेगरु क्षेत्र के नंदा देवी मंदिर के पास दो देवदार के पेड़ काट डाले बन तस्कर रातों-रात लकड़ी भी अपने साथ लेकर गए सोमवार को ग्रामीणों को घटना का पता चला जिसके बाद सरपंच खुशाल सिंह व अन्य ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी है वहीं देवदार के पेड़ों को काटे जाने की घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते हुए कहा
आए दिन बन तस्करो के द्वारा जगह जगह देवदार के बहुमूल्य पेड़ों को काटा जा रहा है और वन विभाग को तस्करों की भनक तक नहीं लग पा रही है ना ही वन विभाग के द्वारा लकरियो का पता लगाया जा रहा है ग्रामीण वन विभाग पर मिली भगत का आरोप लगा रहे हैं ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर वन विभाग जल्द बन तस्करों पर कार्रवाई नहीं करता है तो रेगडु क्षेत्र के ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे ग्रामीणों ने कहा पर तस्करो में ना तो प्रशासन ना ही वन विभाग का कोई खौफ है आक्रोश जताने में क्षेत्र पंचायत सदस्य दरबान सिंह,माही मेहता ,जगत कुमार ,धर्मानंद जोशी ,प्रकाश सिंह ,रोशन लाल आदि शामिल रहे