: उत्तरकाशी: गहरी खाई में गिरी कार दो की मौत एक घायल
Wed, Jul 5, 2023
गहरी खाई में गिरी कार दो की मौत
उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ प्रखंड बनचौरा मोटर मार्ग एक कार एंट्री अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमे तीन लोग सवार थे वाहन मोरगी बैंड से 400मीटर गहरी खाई जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगो की मौके पर मौत ही गयी
एक गंभीर रुप से घायल हुआ है। बारिश के बीच मौके पर एसडीआरएफ ने पहुँच कर रेस्क्यू कार्य शुरू किया।वाहन हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है एक मृतक के शव को सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले जाया गया। एक मृतक व्यक्ति का शव वाहन में फसा हुआ हैं शव को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है
: लोहाघाट :घरों से मोबाइल चुराने वाले शातिर चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले
Wed, Jul 5, 2023
रविवार को लोहाघाट के एक फर्नीचर व्यापारी के घर में घुसकर एक नेपाली शातिर चोर ने उनका नया बीवो का फोन चुरा लिया था इसके बाद व्यापारी ने लोहाघाट थाने में मोबाइल चोरी की सूचना दी व्यापारी ने बताया सीसीटीवी में चोर उनके घर में घुसता हुआ दिखाई दिया उन्होंने बताया बुधवार को जब वे अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे तभी उन्हें वह चोर नजर आया जिसके बाद उसे लोगों की मदद से पकड़ कर लोहाघाट थाने पहुंचाया वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया पूछताछ में आरोपी ने लोहाघाट से दो मोबाइल चोरी की बात कबूल करी है
आरोपी ने व्यापारी के मोबाइल को एक पर्यावरण मित्र के बेटे व दूसरे मोबाइल को नगर के एक मोबाइल व्यापारी को बेचने की बात कबूल करी पुलिस ने दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं एसओ खत्री ने बताया आरोपी एक शातिर चोर है जो नेपाल का रहने वाला है तथा पिथौरागढ़ में चोरी करने के आरोप में 4 साल की जेल की सजा भी काट चुका है एसओ खत्री ने बताया आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ करी जा रही है तथा आरोपी की फोटो जनपद के सभी थानों व पड़ोसी जनपद के थानों में भेज दी गई है वही लोगों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने तथा बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग उठाइ है वहीं पुलिस ने मोबाइल खरीदने वाले दोनों लोगों को कड़ी फटकार लगाई
: चीला के पास घासीराम रपटे में बही थार
Tue, Jul 4, 2023
चीला के पास घासी राम रपटे में बही दिल्ली से आई थार गाड़ी
पुलिस ने बड़ी जद्दोजहद के बाद किया गाड़ी को रेस्क्यूपहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से उफनाए हुए है क्षेत्र के नदी नाले चेतावनी के बावजूद नही मान रहे हैं पर्यटक जानकारी के मुताबिक सड़क में बने रपटे में काफी ज्यादा मात्रा में पानी आया हुआ था लेकिन पर्यटकों के द्वारा अपनी थार का दम दिखाते हुए रपटे में डाल दिया
जिस कारण गाड़ी रपटे के तेज प्रवाह में बह गई फिलहाल किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है पुलिस ने ट्रैक्टर से थार को खिंचवा कर सड़क किनारे रखा