Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत पुलिस ने पुलिस गेम्स में तैराकी में जीते 3 गोल्ड 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 15, 2024
चंपावत पुलिस ने पुलिस गेम्स में तैराकी में जीते 3 गोल्ड दिनांक 12.06.2024 से 14.06.2024 तक 40 वीं वाहिनी पी0ए0सी0 जनपद हरिद्वार में 22वी प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रास कन्ट्री प्रतियोगिता-2024 का आयोजन कराया गया। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों / वाहिनीयों की पुलिस टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। जनपद चम्पावत से अ0उ0नि0 हरीश पुरी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया है । जिसमें जनपद चम्पावत के यातायात पुलिस मे तैनात अ0उ0नि0 विनय सिंह द्वारा तैराकी प्रतियोगिता 50 मीटर बटरफ्लाई में प्रथम स्थान, 100 मीटर बटरफ्लाई में प्रथम स्थान, 200 मीटर बटरफ्लाई में प्रथम स्थान तथा व्यक्तिगत 400 मीटर में सिल्वर मैडल प्राप्त कर जनपद पुलिस का मान बढ़ाया एसपी चंपावत अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक द्वारा अ0उ0नि0 विनय सिंह को शुभकामनाऐं देते हुए जनपद पुलिस का मान बढ़ाये जाने पर भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें