रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बच्चों को वॉलीबॉल खेलते देख वॉलीबॉल खेलने लगी स्पोर्ट्स मिनिस्टर
Laxman Singh Bisht
बच्चों को वॉलीबॉल खेलते देख वॉलीबॉल खेलने लगी स्पोर्ट्स मिनिस्टर
कुमाऊं संभाग के भ्रमण के दौरान प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने चंपावत जनपद में मैदान मे कुछ बच्चों को नेट पर वॉलीबॉल खेलते हुए देखा तो वह अपने आप को रोक नहीं पाई। कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवा कर बच्चों के साथ कुछ देर तक वॉलीबॉल खेली और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को पिथौरागढ़, चंपावत और हल्द्वानी के दौरे पर थी। शाम के समय वह चंपावत जनपद में राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर आयोजित एक पुस्तक मेले में सम्मिलित होने गई। वहां से निकलते समय उन्होंने पास में एक मैदान में बच्चों को वॉलीबॉल खेलते हुए देखा। उसके बाद कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलने लगी। कुछ देर खेलने के बाद उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
बाद में पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों में बच्चों को विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास करते हुए देखना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों और युवाओं की यही लगन एक दिन देश को खेल के क्षेत्र में बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेगी।
विज्ञापन
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।