Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट में मिनी ओलंपिक के तहत पूर्व विधायक फर्त्याल ने किया वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ राय नगर चौड़ी बनी चैंपियन 

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 9, 2025
लोहाघाट में मिनी ओलंपिक के तहत पूर्व विधायक फर्त्याल ने किया वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ राय नगर चौड़ी बनी चैंपियन लोहाघाट के युवा हर्षित फर्त्याल के द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने तथा युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने के लिए लोहाघाट में मिनी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है मिनी ओलंपिक के तहत पीजी कॉलेज लोहाघाट के खेल मैदान में रविवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रशासक राय नगर चौड़ी जितेंद्र राय के द्वारा किया गया पूर्व विधायक ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की प्रतियोगिता के आयोजक हर्षित फर्त्याल ने बताया प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राय नगर चौड़ी व टनकपुर के बीच खेला गया जिसमें राय नगर चौड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3/1 से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमाया वहीं मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फर्त्याल के द्वारा विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया मैच के निर्णायक करन राय और राजू अधिकारी रहे आंखों देखा हाल भैरव राय के द्वारा सुनाया गया प्रतियोगिता में सौरभ राय ,अमन गिरी और राहुल राय के द्वारा सहयोग किया गया हर्षित फर्त्याल ने बताया मिनी ओलंपिक के तहत अभी और कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ युवाओं को नशे से दूर रखना तथा अधिक से अधिक खेलों से जोड़ना है

विज्ञापन

जरूरी खबरें