Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:जिला फुटबाल संघ की बैठक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आय व्यय का रखा ब्योरा जन सहयोग से तीन लाख से अधिक की धनराशि हुई थी जमा 

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 26, 2024
जिला फुटबाल संघ की बैठक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आय व्यय का रखा ब्योरा जन सहयोग से तीन लाख से अधिक की धनराशि हुई थी जमा शनिवार को लोहाघाट नगर पालिका सभागार में जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष बृजेश मेहरा की अध्यक्षता में संघ पदाधिकारियो की बैठक आयोजित की गई फुटबॉल संघ अध्यक्ष बृजेश मेहरा ने बताया बीते दिनों जन सहयोग से लोहाघाट में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्रीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया जिस कारण यह प्रतियोगिता सफल हुई मेहरा ने बताया जन सहयोग से संघ के पास 3 लाख 32 हजार 17 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई जिसमें से प्रतियोगिता में 2लाख 59 हजार 240 रुपए की धनराशि खर्च हुई महरा ने बताया संघ के पास 72 हजार 770 रुपए की धनराशि शेष बची हुई है उन्होंने कहा संघ लोहाघाट में फुटबॉल को ऊंचाई की बुलंदियों पर ले जाने के लिए लगातार कार्य करेगा स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ीयो को उभारने व आगे बढ़ाने के लिए बीच-बीच में क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा अगले वर्ष भी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का और भी ज्यादा भव्य आयोजन करने का पूरा प्रयास किया जाएगा वही अध्यक्ष बृजेश मेहरा व समस्त पदाधिकारियो ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने व सहयोग देने के लिए समस्त सहयोगियों व क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करने की अपील की है तथा युवाओं से भी अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने को कहा बैठक में उत्तराखंड फुटबॉल फेडरेशन उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, एडवोकेट नवीन मुरारी , निवृत्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश करायत ,सुभाष बगोली, दीपक सुतेरी ,गोविंद बोहरा, अशोक फर्त्याल ,विमल मेहता, विजय शर्मा, अजय ढेक ,मुकुल राय ,अजय मेहता ,मुकेश शाह आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें