रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रायकोट कप सीजन 1 की चैंपियन बनी बिसंग बॉयज। रोमांचक मुकाबले में झूमाधूरी 11 को दी मात।
Laxman Singh Bisht
रायकोट कप सीजन 1 की चैंपियन बनी बिसंग बॉयज। रोमांचक मुकाबले में झूमाधूरी 11 को दी मात।

पूर्व विधायक फर्त्याल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को दिए पुरस्कार।

लोहाघाट युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने तथा नशे से दूर रखने के लिए लोहाघाट के राईकोट कुंवर के युवाओं के द्वारा बेहतर प्रयास किए गए। युवाओं के द्वारा रायकोट के ब्लैत खेल मैदान में रायकोट कप सीजन 1 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कल गुरुवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिसंग बायज व झूमाधुरी 11 के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बिसंग बायज ने झूमाधूरी 11 को 2/0 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक के द्वारा प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया गया। तथा सभी खिलाड़ियों को युवाओं से अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने व नशे से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही प्रतियोगिता के आयोजक युवाओ के कार्य की सराहना की गई। उन्होंने कहा इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र से खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करती है। दोनों अतिथियों के द्वारा विजेता वह उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। वही प्रतियोगिता के आयोजन नितिन कुवर व अंशुल कुवर के द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए करते गीता को सफल बनाने के लिए समस्त सहयोगियों को प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाली टीमों को धन्यवाद दिया गया उन्होंने कहा अगले वर्ष प्रतियोगिता को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक नितिन व अंशुल कुवर ने बताया बिसंग टीम के राहुल भट्ट को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार से नवाजा गया। बताया उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में नौ गोल दागकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी तादात में दर्शक मैदान में मौजूद रहे। जिनके द्वारा मुकाबले का भरपूर आनंद लिया गया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंकित कुवर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर, ग्राम प्रधान मनीष फर्त्याल, हर्षित फर्त्याल , देवेंद्र बोहरा,गिरीश अधिकारी, मोहन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।