Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त्- व्यस्त डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्कता बरतने की अपील

टनकपुर:बाटनागाड़ में मलबे के निस्तारण हेतु मशीनें है तैनात लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत यातायात सुचारू

चंपावत जिले में 138.37 करोड़ की 17 पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति

लोहाघाट:बदहाल हालत में शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग कीचड़ में फंस रहे हैं वाहन पैदल चलना हुआ दूभर।

लोहाघाट:जन्माष्टमी के मेले पर भारी भीड़ अव्यवस्थाओं व बारिश के बीच हुआ मेला। मेला ग्राउंड की खली कमी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिले की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 5, 2026

जिले की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को दिए निर्देश

सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश, 15 सितंबर से शुरू होगा वृहद अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मोटर मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। अत्यधिक वर्षा से प्रभावित हुई सड़कों के सुधार तथा आवागमन को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार द्वारा जनपद की समस्त संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को 15 अक्टूबर 2026 तक सड़कों को अनिवार्य रूप से गड्ढा मुक्त करने के निर्देश जारी किए हैं।जिलाधिकारी द्वारा सभी सड़क निर्माण एजेंसियों राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई, लो.नि.वि., पी.एम.जी.एस.वाई.,एन.पी.सी.सी., ग्रामीण निर्माण विभाग, पीआईयू ठुलीगाड़, जिला पंचायत, चम्पावत जनपद चम्पावत के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों तथा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए है।उन्होंने अभियान के तहत सभी संबंधित विभागों को अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले मोटर मार्गों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर चिह्नीकरण करने तथा एक सप्ताह के भीतर कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक मोटर मार्ग के गड्ढा-मुक्ति का कार्य एक ही कार्यदायी संस्था द्वारा निष्पादित हो। निविदा जैसी समस्त प्रक्रियाएं 15 सितंबर 2026 तक पूर्ण करते हुए उसी दिन से वृहद गड्ढा-मुक्ति अभियान शुरू किया जाएगा, जिसे निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए 15 अक्टूबर 2026 तक पूरा करना करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें