Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त्- व्यस्त डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्कता बरतने की अपील

टनकपुर:बाटनागाड़ में मलबे के निस्तारण हेतु मशीनें है तैनात लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत यातायात सुचारू

चंपावत जिले में 138.37 करोड़ की 17 पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति

लोहाघाट:बदहाल हालत में शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग कीचड़ में फंस रहे हैं वाहन पैदल चलना हुआ दूभर।

लोहाघाट:जन्माष्टमी के मेले पर भारी भीड़ अव्यवस्थाओं व बारिश के बीच हुआ मेला। मेला ग्राउंड की खली कमी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त्- व्यस्त डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्कता बरतने की अपील

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 6, 2026

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त्- व्यस्त डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्कता बरतने की अपील

अफवाह पर ध्यान ना दें और केवल अधिकृत माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर विश्वास करें: जिलाधिकारी

आपातकालीन सहायता एवं त्वरित सूचना हेतु हेल्पलाइन व दूरभाष नंबर जारी

रविवार को जनपद चम्पावत के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार ने आमजन की जान-माल की सुरक्षा हेतु विशेष सावधानी एवं अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है।जिलाधिकारी ने कहा कि अतिवृष्टि के दौरान पर्वतीय मार्गों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा क्षतिग्रस्त सड़कों पर अनावश्यक आवागमन व यात्रा करने से पूरी तरह बचें। उन्होंने जनपद के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे नदियों, गधेरों, नालों एवं घाटियों के किनारों पर न जाएं तथा बच्चों को भी ऐसे जोखिम भरे स्थानों पर जाने से रोकें। शारदा नदी सहित जनपद की अन्य नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए नदी तटों एवं निचले क्षेत्रों में निवास कर रहे लोग विशेष सतर्कता बरतें।खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने, पेड़ गिरने तथा भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से उचित दूरी बनाए रखें। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम एवं सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अत्यंत सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं तथा तेज बहाव वाले नालों, जलभराव एवं मलबे से प्रभावित मार्गों से होकर जाने का जोखिम न उठाएं।जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों एवं एसडीआरएफ को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सूचित करने हेतु नागरिक जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत के निम्नलिखित लैंडलाइन, हेल्पलाइन नंबरों एवं ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं:

*लैंडलाइन (दूरभाष) नंबर:* 05965-230819, 05965-230703

हेल्पलाइन / मोबाइल नंबर: 7895318895, 7579060090, 9528135726

टोल फ्री नंबर: 1077

ई-मेल (e-Mail): deoccpt@gmail.com

विज्ञापन

जरूरी खबरें