रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर :उफनती हुड्डी नदी में फंसी तीन जिंदगियां एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाई जान
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 5, 2026
टनकपुर :उफनती हुड्डी नदी में फंसी तीन जिंदगियां एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाई जान

चंपावत जिले के टनकपुर के छीनीगोठ क्षेत्र में अचानक उफान पर आई हुड्डी नदी के दूसरी ओर जानवरों के लिए चारा लेने गए एक महिला सहित तीन लोग फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी के तेज बहाव के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।तीनों लोग पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गए थे, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने से वापसी का रास्ता बंद हो गया।

सूचना पर टनकपुर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने जोखिम के बीच सुरक्षित रेस्क्यू तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए पार्वती तिवारी, मुकेश जोशी और दीपक तिवारी को सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर हुई कार्रवाई से तीनों की जान बच गई। लोगों के द्वारा मदद के लिए एसडीआरएफ टीम को धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन