रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने विधायक के कमीशन खोरी के आरोपो को बताया निराधार डीएम को ज्ञापन।
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 5, 2026
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने विधायक के कमीशन खोरी के आरोपो को बताया निराधार डीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा बीते दिनों पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों पर 15% कमीशन खोरी के गंभीर आरोप लगाए गए थे। जिससे जिले का माहौल गर्मा गया था।आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने निराधार बताते हुए आज शनिवार को संगठन ने जिला अध्यक्ष शिवांशु वर्मा के नेतृत्व जिलाधिकारी मनीष कुमार से मुलाकात कर विधायक के द्वारा लगाए गए आरोपो को निराधार बताया तथा मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा। संगठन ने जापान के माध्यम से जिलाधिकारी को बताया कि ग्राम पंचायत निधि से होने वाले कार्यों का भुगतान चेक के जरिए नहीं, बल्कि डीबीटी के माध्यम से सीधे श्रमिकों और संबंधित संस्थाओं के खातों में किया जाता है।संगठन ने डीपीआरओ के साथ हुई अभद्रता पर भी गहरी नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे आरोपों से विभाग व कर्मचारियों की छवि खराब हो रही है। फिलहाल लोहाघाट विधायक के आप काफी गंभीर हैं आरोपो में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है ।फिलहाल पूरा मामला चंपावत सहित पूरे प्रदेश में चर्चाओं में है।
विज्ञापन