रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह ने निर्माणधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण।
Laxman Singh Bisht
निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह ने निर्माणधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण।

कार्यदाई संस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

लोहाघाट के छमनिया में बन रहे प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का आज मंगलवार को निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान निदेशक खेल के द्वारा कार्य दाई संस्था के अधिकारियों से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण की जानकारी ली गई। इस दौरान उनके द्वारा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज कैंपस व छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता से समझौता न करने तथा समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बालिका खेल के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

कहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण के बाद बालिका खेल के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। उन्होंने कहा स्पोर्ट्स कॉलेज में चयनित बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओ के साथ-साथ रहने व शिक्षा की सुविधा भी मिलेगी। बालिकाओं को कुशल खिलाड़ी बनाने के लिए बेहतरीन कोच नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया इस वर्ष से ही तीन खेल विधाओं में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने इसे खेल के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। कहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में 300 बालिकाओं के रहने के लिए हॉस्टल, फुटबॉल, हॉकी ,वॉलीबॉल ग्राउंड के साथ-साथ बास्केटबॉल कोर्ट , बॉक्सिंग रिंग के साथ साथ इंडोर गेमों की सुविधा भी होगी।

निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खरायत, पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद बोहरा ,जीवन गहतोड़ी, नीरज सिंह सहित कई अधिकारियों व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश