Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीएम घोषणा पर तेज़ी से अमल पर्यावरण मित्रों हेतु लोहाघाट में आवास निर्माण को मिली रफ्तार

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं का उज्जवला गैस कनेक्शन को टनकपुर स्थानांतरित करने की मांग डीएम को ज्ञापन

चंपावत:चीड़ के जंगलों से निकला रोजगार भिंगराड़ा की महिलाओं ने आंचल डेयरी को भेजी पहली ब्रिकेट खेप

लोहाघाट:डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए एनएच के गड्ढे डीएम के आदेशों की अवहेलना करते एनएच के अधिकारी।

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:नेहरू युवा केंद्र चंपावत द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत विकासखंड लोहाघाट /बाराकोट में खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया सफल आयोजन

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 23, 2024
नेहरू युवा केंद्र चंपावत द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत विकासखंड लोहाघाट /बाराकोट में खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया सफल आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र, चंपावत द्वारा विकासखंड लोहाघाट में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन युवाओं के बीच फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने और इसे उनकी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम का मुख्य विषय 'स्वस्थ राष्ट्र - समृद्ध राष्ट्र' रहा। इसमें जनपद चंपावत के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में कबड्डी (बालक वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), 400 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका वर्ग), और लंबी कूद जैसी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।   प्रतियोगिता मे लम्बी कूद पुरुष /महिला वर्ग मे नितिन ,आकांक्षा रोनित , आरती अधिकारी वीर सिंह ,आरती 2. 400 मीटर दौड़ पुरुष महिला वर्ग मे कमल शर्मा ,रेखा 2. धीरज ,आरती अधिकारी,सुजल , साधना 3. कब्बड्डी पुरुष वर्ग मे बाराकोट प्रथम विजेता काकड़-खतेड़ी द्वितीय विजेता 3. पम्दा 4. खो-खो 1. काकड़-खतेड़ी प्रथम विजेता 2. बाराकोट द्वितीय विजेता 3. पम्दा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक स्तर के विजेताओं को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी ने बताया कि "यह कार्यक्रम न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आज के समय की आवश्यकता है।"उन्होंने कहा इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलकूद के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में युवाओं ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय प्रशासन के सदस्यों ने भाग लिया और युवाओं को प्रोत्साहित किया। स्थानीय नागरिकों ने भी आयोजन को भरपूर समर्थन दिया।उन्होंने कहा ब्लॉक स्तरीय विजेताओं के लिए जिला स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं आगामी दिनों में आयोजित की जाएंगी।युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक बनाने और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए इस तरह के आयोजन भविष्य में भी नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

जरूरी खबरें