रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मडलक में काकड़ी देवता क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी संगनौला
Laxman Singh Bisht
.मडलक में काकड़ी देवता क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी संगनौला
लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मडलक में चल रही काकड़ी देवता क्रिकेट प्रतियोगिता का आज फाइनल मुकाबला संगनौला (11) व बाबा 11 मडलक के बीच खेला गया। मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जाने माने फुटबाल खिलाड़ी हर्षित फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डुंगर प्रर्थोली ,किसान मोर्चा नीति अनुसंधान प्रदेश सहसंयोजक पंडित प्रवीन पांडे , जेस्ट प्रमुख किशोर रावत तथा ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह ने किया। सभी अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहने को कहा। तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए आयोजन समिति के युवाओं की सराहना की।
कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निर्णायक मुकाबले में बाबा 11 मडलक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संगनौला 11 ने सात विकेट खोकर जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि हर्षित फर्त्याल व अन्य अतिथियों के द्वारा विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक कर्ता युवा सोनू रावत , योगेश पाण्डेय, नरसिंह धौनी, नमन पंत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समस्त सहयोगियों तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को धन्यवाद दिया। इस दौरान बड़ी तादात में आए दर्शकों ने प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले का आनंद उठाया।
विज्ञापन
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश