Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीएम घोषणा पर तेज़ी से अमल पर्यावरण मित्रों हेतु लोहाघाट में आवास निर्माण को मिली रफ्तार

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं का उज्जवला गैस कनेक्शन को टनकपुर स्थानांतरित करने की मांग डीएम को ज्ञापन

चंपावत:चीड़ के जंगलों से निकला रोजगार भिंगराड़ा की महिलाओं ने आंचल डेयरी को भेजी पहली ब्रिकेट खेप

लोहाघाट:डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए एनएच के गड्ढे डीएम के आदेशों की अवहेलना करते एनएच के अधिकारी।

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट क्रिकेट में शर्मनाक हार न्यूजीलैंड ने 3/0 से सुपड़ा किया साफ़ 

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 3, 2024
भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट क्रिकेट में शर्मनाक हार न्यूजीलैंड ने 3/0 से सुपड़ा किया साफ़ न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को हराकर रचा इतिहास, 3-0 से जीती सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को 25 रन से हराते हुए 3 मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 147 रन के लक्ष्य को मेजबान टीम हासिल करने में नाकाम रही।यह पहला मौका है, जब भारत ने अपने घर पर खेलते हुए 3 मैचों की सीरीज के सभी मैच गंवाए हैं।न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में डेरिल मिचेल (82) की बदौलत 235 रन बनाए।जवाब में भारतीय टीम ने शुभमन गिल (90) की मदद से 263 रन बनाते हुए बढ़त हासिल की।पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली कीवी टीम दूसरी पारी में 174 पर ढेर हुई।जवाब में छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 29 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद ऋषभ पंत के अर्धशतक के बावजूद टीम हार गई।गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया अपना सर्वोच्च स्कोरअपनी पहली पारी में गिल ने 146 गेंदों का सामना किया और 90 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला।इस बीच उन्होंने पंत के साथ पारी संभाली और दोनों के बीच 114 गेंदों में 96 रन की साझेदारी हुई।यह न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके बल्ले से निकलने वाली दूसरी अर्धशतकीय पारी रही।वह दूसरी पारी में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। वही विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने अपनी पहली पारी में 59 गेंदों पर 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए।इसके बाद अपनी दूसरी पारी में भी उन्होंने अर्धशतक लगाए।वह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बने हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (वेलिंगटन, 2009) और ऋद्धिमान साहा (कोलकाता, 2016) ऐसा कर चुके हैं वही न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने दोनों पारियों में 5 विकेट हॉल (5/103 और 6/57) लिए।पटेल अब भारत के किसी मैदान में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के इयान बॉथम को पीछे छोड़ा है। बता दें कि बॉथम ने वानखेड़े में ही 22 विकेट चटकाए थे।दिलचस्प रूप से एजाज वानखेड़े स्टेडियम में एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं। वहीं भारतीय गेंदबाज जडेजा ने पहली पारी में 65 रन देते हुए 5 विकेट और दूसरी पारी में 55 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए।उन्होंने अपने बेमिसाल टेस्ट करियर में पहली बार, दोनों पारियों में 5 विकेट लिए हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों पारियों में 5 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने हैं।अश्विन 2 बार ये कारनामा कर चुके हैं। जडेजा ने इस टेस्ट में 120 रन देते हुए कुल 10 सफलताएं हासिल की।जडेजा ने तीसरी बार टेस्ट में लिया 10 विकेट  जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में तीसरी बार 10 विकेट लिए हैं।वह अब भारत की ओर से चौथे सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। उनसे आगे इस सूची में अनिल कुंबले (8), अश्विन (8) और हरभजन सिंह (5) हैं। जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार किसी टेस्ट में 10 विकेट चटकाए हैं।उन्होंने इस टीम के खिलाफ 11 टेस्ट की 22 पारियों में 27.48 की औसत के साथ कुल 41 विकेट चटकाए हैं। वही दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके कोहली मुंबई में विराट कोहली ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 1 रन के स्कोर किए। वह घर पर खेलते हुए पहली बार दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। उन्होंने मौजूदा सीरीज में 6 पारियों में सिर्फ 93 रन बनाए। कुल मिलाकर भारत की शर्मनाधार हुई वही क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है भारतीय टीम ऐसे खेल रही थी जैसे वह क्रिकेट खेलना भूल गई है उन्होंने कहा यह अत्यधिक टी-20 क्रिकेट खेलने का नतीजा लग रहा है भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट खेलना भूल गई

जरूरी खबरें