Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

: चंपावत:मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 5, 2024
मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेश में खेल विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है सोमवार को मुख्यमंत्री के जिले चंपावत में मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया आज खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 14 से 23 आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों की प्रतियोगिता नगर पालिका स्तर पर शुरू की गई वही जिले के लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में खेल समन्वयक नरेंद्र अधिकारी की देखरेख में 14 से 23 आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों की प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बड़ी संख्या में चयनित महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया वहीं खेल समन्वयक नरेंद्र अधिकारी ने बताया आज पालिका स्तर में महिला वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न की गई कल 6 अगस्त को बालक वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी तथा 7 व 8 अगस्त को ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी उन्होंने बताया चयनित बच्चे जिला स्तर में प्रतिभाग करेंगे जिला स्तर में चयनित खिलाड़ियो को सरकार द्वारा ₹2000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति तथा ₹10000 खेल किट के लिए दिए जाएंगे अधिकारी ने कहा यह सरकार की खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अच्छी योजना है उन्होंने बताया आज जिले के चंपावत/ लोहाघाट व टनकपुर में नगर पालिका स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें खिलाड़ियों के खेल कौशल को परखा गया अधिकारी ने बताया प्रतियोगिता को निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया जा रहा है जिसमें खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग व शिक्षा विभाग के द्वारा सहयोग किया जा रहा है आज हुई प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने काफी दमखम दिखाया

जरूरी खबरें