Wednesday 11th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में बाल विकास विभाग का तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम का शुभारंभ।

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

उत्तराखंड:प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई :मुख्य सचिव

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत चम्पावत के बेलखेत में बनेगा 85 मीटर लंबा झूला पुल

अल्मोड़ा: पत्रकारिता का गिरता स्तर लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी: संजय पांडे

: चंपावत:महामहिम राज्यपाल पहुंचे बनबसा वीर सैनिकों से की मुलाकात बनबसा मे अपने कार्यकाल को किया याद

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 23, 2024
महामहिम राज्यपाल पहुंचे बनबसा वीर सैनिकों से की मुलाकात बनबसा मे अपने कार्यकाल को किया याद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) रविवार को जनपद चंपावत के भ्रमण पर पंहुचे। यहॉ उन्होंने भारत-नेपाल सीमा स्थित बनबसा में एसएसबी तथा भारतीय सेना के वीर सैनिकों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने 26 राजपूत पल्टन बनबसा में सेना के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सेना के जवानों से मुलाकात कर सेना में की गई सेवा के अपने अनुभव साझा किए भ्रमण के दौरान राज्यपाल द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के मैत्री गेट में क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों से भी मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।अपने भ्रमण के दौरान राज्यपाल सीधे सीमा के प्रहरी वीर जवानों से मिले, उन्होंने अपने बनबसा में सेना में की गई 3 साल के सेवाकाल को याद करते हुए अपने अनुभव उनके साथ सांझा किए। राज्यपाल ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें वह अगले जनम में भी एक फौजी ही बनाएं, ताकि की वह राष्ट्र की रक्षा व सेवा कर सके। इस दौरान वह बनबसा एसएसबी कैम्प में नए एसएसबी प्रशिक्षुओं से भी मिले तथा उन्हें विभिन्न ड्यूटी के दौरान हमेशा अलर्ट रहने के साथ ही आत्मविश्वास बनाए रखने की बात उनसे कही,तथा उन्हें बेहतर देश की सेवा की शुभकामनाएं भी दी। इससे पूर्व सपरिवार बनबसा एसएसबी कैम्प पंहुचने पर जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे,एसएसबी के डीआईजी संजीव यादव,एसपी अजय गणपति,67 बटालियन एसएसबी के कमान्डैन्ट मनोहर द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने एसएसबी व सेना के जवानों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा जवानों का हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों द्वारा निःस्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। इन जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पर हम सभी को गर्व है।राज्यपाल ने कहा कि इस सीमा क्षेत्र में एक अलग चुनौती है, उन्हें हमेशा अलर्ट रहना होगा। उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। भ्रमण के दौरान माननीय राज्यपाल ने एसएसबी कैम्प परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान एसएसबी के कमांडेंट मनोहर द्वारा सुरक्षा कार्यों व अन्य गतिविधियों के बारे में विभिन्न जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने जिला अधिकारी द्वारा विभिन्न प्रकार से एसएसबी को सहयोग किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया। जिसपर राज्यपाल महोदय द्वारा जिलाधिकारी के द्वारा एसएसबी को सीमाक्षेत्र में किए जा रहे विशेष सहयोग व कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। भ्रमण के दौरान माननीय राज्यपाल बनबसा स्थित सेना परिसर भी पंहुचे (जहाँ उन्होंने 3 साल तक कर्नल के पद पर सेवा की थी) यहाँ पंहुचकर वह वीर सैनिकों से मिले और उन्हें अपने सेना में सेवाकाल के विभिन्न अनुभव सांझा किए। उन्होंने कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें सेना में सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा में वह तैनात रहकर देश की सेवा कर रहे हैं,तभी देश की जनता चैन की नींद ले रही है। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा करने का जो सौभाग्य उन्हें मिला है, निश्चित रूप से उनके पूर्व जन्म के अच्छे कर्म व कर्तव्य होंगे। इस दौरान सेना के कर्नल आकाश कपाड़िया द्वारा राज्यपाल महोदय को प्रतीक चिह्न भेट कर उनका स्वागत एवं सैनिकों की हौसला अफजाई करने पर उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एसएसबी के डीआईजी संजीव यादव, 26 राजपूत रेजिमेंट के कर्नल आकाश कपाड़िया, एसपी चंपावत अजय गणपति, 57 वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल,उप सेनानी सुनील कुमार अनुराग सहित विभिन्न अधिकारी और जवान सहित प्रशासन से उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल,रिंकू बिष्ट,पुलिस क्षेत्राधिकारी वी एस राणा,वंदना वर्मा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें