Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: चम्पावत:राष्ट्रीय लोक अदालत में 38 लाख 87 हजार 93 रुपए का किया गया सेटलमेंट

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 10, 2024
राष्ट्रीय लोक अदालत में 38 लाख 87 हजार 93 रुपए का किया गया सेटलमेंट जनपद न्यायाधीश एवम अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत श्रीमती कहकशा खान के अध्यक्षता में तथा सिविल जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत शिवानी पसबोला के निर्देशन में जिला न्यायालय चंपावत एवं बाह्य न्यायालय टनकपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक समीर चौधरी ने बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह बोरा के न्यायालय में क्रिमिनल कंपाउंड बेल के 1 बाद, एन आई एक्ट के एक, मेट्रोमोनियल के एक एवं कंपाउंड बेल ट्रैफिक चालान के 18 वार्ड सहित कुल 21 वादों का निस्तारण कर कुल धनराशि 3,67,500 का सेटलमेंट किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल जज चंपावत हेमंत सिंह राणा के न्यायालय द्वारा एन आई एक्ट के एक, अन्य सिविल वाद एक एवं कंपाउंड बेल ट्रैफिक चालान के 22 वादों का निस्तारण कर धनराशि 2,74,900 का सेटलमेंट किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान के कुल 29 वादों का निस्तारण कर कुल धनराशि 39,200 का सेटलमेंट किया गया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रियांशी नगर कोटी के न्यायालय द्वारा कुल 21 वादों का निस्तारण कर धनराशि 10,92,498 का सेटलमेंट किया गया। इस प्रकार जनपद चंपावत के समस्त न्यायालय में 93 वादो को निस्तारित कर धनराशि 17,74,093 का सेटलमेंट किया गया। इसके अतिरिक्त प्री लिटिगेशन के अंतर्गत मनी रिकवरी के कुल 26 वादों का निस्तारण कर धनराशि 21,13,000 का सेटलमेंट किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत में एडवोकेट मनीषा उप्रेती ,जिला बार संघ के अधिवक्ता, नामित सदस्य, पैनल अधिवक्ता, बैंक के कर्मचारियों तथा जन सामान्य के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें