: बाराकोट:जिला पंचायत द्वारा शुल्क दुगना करने पर भड़के व्यापारी जिला पंचायत के खिलाफ किया प्रदर्शन
Laxman Singh Bisht
Sat, Aug 3, 2024जिला पंचायत द्वारा शुल्क दुगना करने पर भड़के व्यापारी जिला पंचायत के खिलाफ किया प्रदर्शन
जिला पंचायत चंपावत द्वारा व्यापारियों से लिया जाने वाला शुक्ल दुगना करने पर बाराकोट के व्यापारी भड़क गए हैं शनिवार को बाराकोट के व्यापारियों ने व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में बाराकोट बाज़ार मे जिला पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया तथा बड़े हुए शुल्क को वापस लेने की मांग की । बाराकोट व्यापार संघ अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जो जिला पंचायत द्वारा टैक्स के रूप में शुल्क लिया जाता हैं वो सीधे दुगना कर दिया गया है जिस कारण व्यापारियों मे अतिरिक्त भार पड गया हैं उन्होंने कहा कि बाराकोट छोटी बाजार हैं अधिकतर लोग लोहाघाट बाजार नजदीक होने के चलते वहा से अधिकतर खरीददारी करते हैं बाराकोट के व्यापारियों की आमदनी इतनी ज्यादा नहीं कि व्यापारी जिला पंचायत द्वारा बढ़ाएं गए शुल्क को वहन कर सके व्यापार संघ अध्यक्ष व समस्त व्यापारियों ने एक सुर में कहा बाराकोट से समस्त व्यापारी जिला पंचायत द्वारा बढ़ाए गए शुल्क का विरोध करते हे व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जिला पंचायत ने शुल्क कम नही किया तो व्यापारी जिलाधिकारी कार्यालय में जा कर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला पंचायत की होगी जरूरत पड़ने पर बाजार बंद करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रदर्शन करने में महेश चंद्र जोशी , कृष्णा नाथ गोस्वामी, देवेंद्र सिंह अधिकारी , खीम सिंह अधिकारी, संजय सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष गुरुंग, लक्ष्मण राम, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।