: लोहाघाट:कोर्ट के आदेश के बाद भी नगर पालिका लोहाघाट ने नहीं दिया बुजुर्ग महिला को बेटे की मौत का क्लेम कोर्ट ने 37लाख रूपए देने के दिए है निर्देश दर-दर भटकने को मजबूर महिला
Laxman Singh Bisht
Wed, Feb 21, 2024
कोर्ट के आदेश के बाद भी नगर पालिका ने नहीं दिया बुजुर्ग महिला को बेटे की मौत का क्लेम कोर्ट ने 37लाख रूपए देने के दिए है निर्देश दर-दर भटकने को मजबूर महिला
न्यायालय के आदेश देने के बाद भी लोहाघाट में एक मां अपने बेटे की मौत के क्लेम के लिए दर दर भटक रही है नगर पालिका लोहाघाट में कार्यरत पर्यावरण मित्र विजय उर्फ गुंजा की 4 वर्ष पूर्व लोहाघाट के टचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण के दौरान नगर पालिका के कूड़ा वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी पुत्र की मौत के क्लेम के लिए बुजुर्ग शकुंतला देवी ने चंपावत न्यायालय के दरवाजे खटखटाए 4 साल चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद न्यायालय ने नवंबर 2023 में नगर पालिका लोहाघाट को विजय की मौत के लिए लगभग 37 लाख रुपए क्लेम देने का आदेश दिया था बुधवार को विजय की मां शकुंतला देवी ने बताया अभी तक नगर पालिका के द्वारा नवंबर माह में उन्हें सिर्फ 5 लाख रुपए दिए गए हैं कई बार वह नगरपालिका के कार्यालय जा चुकी है पर उन्हें बाकी रकम नहीं दी जा रही है सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है शकुंतला देवी ने कहा नगर पालिका कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही है उन्होंने कहा उनका सिर्फ एक ही बेटा था जो कि उनका सहारा था उन्होंने कहा नगर पालिका कोर्ट के आदेश का पालन कर पूरा पैसा उन्हें दे शकुंतला देवी ने बताया नगर पालिका के द्वारा उन्हें सिर्फ 10 लाख रुपए दिए जाने की बात भी कहीं जा रही है बुजुर्ग शकुंतला देवी इस समय लोहाघाट जेल परिसर की सफाई कर किसी तरह अपना भरण पोषण कर रही है वहीं नगर पालिका की ईओ प्रियंका रैकवाल ने बताया पालिका ने 5 लाख रुपए शकुंतला देवी को दिए हैं इस मामले को लेकर पालिका हाईकोर्ट जा सकती है वही नगर वासियों ने पालिका के इस रवैए पर आक्रोश जताते हुए कहा पालिका कोर्ट के आदेश का पालन करें और बेसहारा बुजुर्ग महिला को उनके पुत्र की मौत का पूरा मुआवजा दे लोगों ने कहा नगर पालिका बुजुर्ग वह बेसहारा महिला को परेशान कर रही है जो कि सरासर गलत बात है लोगों ने कहा अगर पालिका बुजुर्ग महिला के पैसे नहीं देती है तो नगर वासी नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे