Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

सूचना

: लोहाघाट:जानलेवा बनी गंगनोला सड़क पीडब्लूडी ने नहीं भरे जानलेवा गड्ढे ग्रामीणों में आक्रोश प्रशासन से गड्ढे भरने कीउठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 26, 2024
जानलेवा बनी गंगनोला सड़क पीडब्लूडी ने नहीं भरे जानलेवा गड्ढे ग्रामीणों में आक्रोश प्रशासन से गड्ढे भरने कीउठाई मांग लोहाघाट ब्लॉक की गंगनोला सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ चुका है पर पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद भी सड़क के गड्ढे आज तक नहीं भरे गए जिस कारण गंगनोला के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है क्षेत्र के किसान नेता गंगा दत्त जोशी व ग्रामीणों ने बताया लंबे समय से सड़क बदहाल पड़ी है आपदा के बाद तो सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है पीडब्लूडी लोहाघाट से कई बार गड्ढों को भरने की मांग की गई पर विभाग द्वारा सिर्फ आश्वासन दिए गए पर गड्ढे नहीं भरे गए ग्रामीणों ने कहा गड्ढों के चलते सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ चुका है तथा ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के गड्ढे को भरने की मांग की है ग्रामीणों ने कहा अगर जल्द सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए तो ग्रामीण पीडब्लूडी लोहाघाट कार्यालय में तालाबंदी कर देंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी नाराजगी जताने में गंगा दत्त जोशी, सचिन जोशी ,नवल जोशी ,मुकेश जोशी, बलवंत जोशी, महेश राम ,मोहन राम ,त्रिभुवन भट्ट, राजू राय, प्रदीप पांडे ,भास्कर चंद्र पांडे ,मोहन राय, बसंत बल्लभ जोशी, हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें