Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट में कराई पोस्टर प्रतियोगिता 

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 24, 2024
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट में कराई पोस्टर प्रतियोगिता 29 अक्टूबर को होने जा रहे नवे आयुर्वेदिक दिवस के पूर्व कार्यक्रमों के क्रम में गुरुवार को आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं विभाग चंपावत के द्वारा प्रातः 11:30 बजे से राजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट में इस वर्ष की आयुर्वेदिक दिवस की थीम वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेदिक नवाचार विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया प्रतियोगिता मैं अब्बल आए प्रतिभागियों को विभाग के द्वारा पुरस्कार दिया गया इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर आनंद सिंह गोसाई जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चंपावत के निर्देश में किया गया जिसमें आयुर्वेद विषय के महत्व के बारे में समस्त छात्र छात्राओं वे शिक्षकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई व छात्र जीवन में आयुर्वेद के माध्यम से दिनचर्या ऋतुचर्या व योग की उपयोगिता के बारे में गहनता से बताया गया कार्यक्रम में राजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट के प्राचार्य रामकुमार मिश्र ,व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह बोरा, नारायण दत्त जोशी ,डॉक्टर सुधाकर गंगवार, कुमारी उमा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ के द्वारा सहयोग किया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें