Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:बाइक पार्किंग को लेकर पुलिस कांस्टेबल व युवक के बीच हुई तू तू मैं मैं युवक ने कांस्टेबल पर धक्का देने का लगाया आरोप

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 19, 2024
बाइक पार्किंग को लेकर पुलिस कांस्टेबल व युवक के बीच हुई तू तू मैं मैं युवक ने कांस्टेबल पर धक्का देने का लगाया आरोप सोमवार को लोहाघाट स्टेशन बाजार में बाइक पार्किंग को लेकर यातायात कर्मी पुलिस कांस्टेबल हेम मेहरा वह एक युवक के बीच जोरदार तू तू मैं मैं हो गई युवक ने कांस्टेबल मेहरा पर अभद्रता करने व धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है युवक ने कहा स्टेशन बाजार में लोगों के ट्रक खुलेआम सामान उतार रहे हैं पर पुलिस उनका चालान नहीं कर रही है और उसने सामान खरीदने के लिए थोड़ी देर बाइक खड़ी करी तो पुलिस चालान व अभद्रता करने लगी वहीं पुलिस कांस्टेबल व युवक के बीच बहस होती देख लोगों की भीड़ जमा हो गई मामले को किसी तरह शांत कराया गया वहीं पुलिस कांस्टेबल हेम मेहरा ने कहा उन्होंने युवक से सिर्फ बाइक हटाने को कहा जिस पर युवक अभद्रता करने लगा वही स्टेशन बाजार के व्यापारियों ने लोगों को खरीदारी करने के लिए 10 से 15 मिनट वाहन खड़े करने की मांग करते हुए एसओ लोहाघाट को ज्ञापन दिया व्यापारियों ने कहा अगर ग्राहकों के वाहन खड़े नहीं करने दिए जाएंगे तो उनका व्यापार चौपट हो जाएगा वहीं युवक और कांस्टेबल की भिड़ंत नगर में चर्चा का विषय बनी रही कुल मिलाकर पुलिस ने व्यापारियो के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए

विज्ञापन

जरूरी खबरें