Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

: लोहाघाट:विधायक अधिकारी ने पाटी के होलियारों के दल को अल्मोड़ा होली महोत्सव के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना क्षेत्र वासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 11, 2025
विधायक अधिकारी ने पाटी के होलियारों की टीम को अल्मोड़ा होली महोत्सव के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना क्षेत्र वासियों को दी होली की शुभकामनाएं लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मंगलवार को पाटी ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं का दौरा किया विधायक अधिकारी ने इस दौरान जन समस्याएं सुनने के साथ-साथ सभी क्षेत्रवासियों से होली मिल उन्हें होली की शुभकामनाएं दी तथा सभी क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे के साथ नशा मुक्त होली मनाने की अपील की कहा होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है इस दौरान विधायक अधिकारी ने पाटी के होलियारों की टीम को अल्मोड़ा होली महोत्सव के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होंने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हमारे क्षेत्र के कलाकार अपनी कला से क्षेत्र का नाम जगह-जगह विभिन्न मंचों में रोशन कर रहे हैं उन्होंने कहा कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए उनके द्वारा उन्हें हर संभव सहायता की जाएगी इस दौरान थानाध्यक्ष पाटी ओम प्रकाश सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें