Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:सीआईएसफ इंस्पेक्टर के पार्थिव शरीर का पंचेश्वर में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार बीमारी के चलते हुआ था निधन

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 19, 2024
सीआईएसफ इंस्पेक्टर के पार्थिव शरीर का पंचेश्वर में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार बीमारी के चलते हुआ था निधन सीआईएसफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात ढोरजा (लोहाघाट) निवासी पूरन चंद्र चिलकोती पुत्र जीवानंद चिलकोटी का 18 फरवरी को मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था सोमवार को इंस्पेक्टर पूरन चंद्र के पार्थिव शरीर का पंचेश्वर घाट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया पार्थिव शरीर को लेकर पहुंचे सीआईएसएफ जवानों व एसएसबी के जवानों के द्वारा इंस्पेक्टर पूरन चंद्र को अंतिम विदाई दी गई वहीं क्षेत्र के सभी लोगों ने पूरन चंद्र के आकस्मिक निधन पर दुख जताते हुए लोगों ने कहा पूरन अपने हंसमुख स्वभाव के चलते अपने गृह क्षेत्र व कार्यक्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे तथा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे उनका परिवार लंबे समय से सेना से जुड़ा है उनके दोनों बड़े भाई पीतांबर चिलकोटी व घनश्याम चिलकोटी लंबी उत्कृष्ट सेवा के बाद सेना से सेवानिवृत्ति हुए तो वहीं उनके तीन भतीजे वर्तमान में सेना व अर्ध सैनिक बलों में अपनी सेवा दे रहे हैं वहीं इंस्पेक्टर पूरन चंद्र के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई व पुत्र ने मुखाग्नि दी

विज्ञापन

जरूरी खबरें