Friday 13th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में रसोई गैस को लेकर मारामारी गैस एजेंसी में भारी तादाद में पहुंची भीड़।

चंपावत:श्री ब्यानधुरा बाबा मंदिर परिसर में 22 मार्च से होगी श्रीमत भागवत कथा ।

चंपावत:टनकपुर /बनबसा मे तहसीलदार की निगरानी में बटी एलपीजी गैस

चंपावत:सीसीटीवी की नज़र में होंगे बेसहारा पशु छोड़ने वाले, चंपावत जिला प्रशासन का सख्त

चंपावत:डीएम ने रा 0कार्यालयो मे बाहरी हस्तक्षेप और हिंसा से लोक सेवकों की सुरक्षा हेतु दिए कड़े निर्देश

: लोहाघाट व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बैठक हुई संपन्न विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा 4 अगस्त को संपन्न होंगे चुनाव

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 19, 2024
लोहाघाट व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बैठक हुई संपन्न विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा 4 अगस्त को होने जा रहे लोहाघाट व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर वरिष्ठ व्यापारियों वह व्यापार मंडल पदाधिकारीयो ने चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए नगर पालिका सभागार लोहाघाट में जिला अध्यक्ष / महामंत्री जिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्षता में चुनाव संबधी एक बैठक का आयोजन पूर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व संरक्षक मंडल के साथ चुनाव संबधी एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे निम्न बिन्दुओ पर विचार किया गयाl 1. वो व्यापारी जो जुलाई 2018 से पहले लोहाघाट में व्यापार कर रहे हैं अब व्यापार संघ की सदस्यता में शामिल हो गए हैं, तथा वह व्यापारी निम्न शर्तो को पूर्ण करता हो, तो ऐसा व्यापारी संघ के चुनाव में भागेदारी कर सकता हैं जो चम्पावत जनपद का स्थाई निवासी होlअध्यक्ष/ महा मंत्री पद के लिए 35 वर्ष की आयु पूरा करता हो l उसके पास व्यापार करने संबधी 6 वर्ष पूर्व का प्रमाण पत्र जैसे जीएसटी रजिस्ट्रेशन , नगर पालिका द्वारा दूकान का लाइसेंस ,श्रम वाणिज्य प्रमाण पत्र बैंक की लिमिट या व्यापार से संबधी अन्य प्रमाण पत्र जो प्रमाणित करते होl 2. वोट देने या चुनाव लड़ने का अधिकार वोटर लिस्ट में नामित व्यक्ति को ही होगाl व्यक्ति द्वारा नामित व्यक्ति को वोट देने का अधिकार नहीं होगा l 3. नामांकन शुल्क अध्यक्ष/ महा मंत्री 1500 रूपये l 4. अन्य पदों के लिए 1100 रुपये l 5. नामांकन शुल्क किसी भी हालत में वापिस नहीं होगा 6. नामंकन पपत्र शुल्क सभी पदों के लिए 50 रुपये l 7. वोटर लिस्ट मूल्य 150 रुपये l 8. चुनाव निर्धारित तिथि 04-08-2024 को राम लीला मैदान में सुबह 8 बजे से 3 बजे तक होगा 3:30 बजे से मतगणना प्रारम्भ कर चुनाव प्रणाम की घोषणा कर दी जाएगी l 9. चुनाव निम्न संरक्षक मंडल की देख रेख में संपन्न कराये जायेंगेl श्री भीम दत्त बगोली (मुख्य संरक्षक ) 1. श्री गणेश दत्त खर्कवाल 2. श्री नवीन खर्कवाल 3. श्री विपिन वर्मा 4.श्री कीर्ति बगोली 10. चुनाव 4 पदो पर सम्पन्न होंगे l A. अध्यक्ष आयु सीमा (35 वर्ष) B. महामंत्री आयु सीमा (35 वर्ष) C. कोषा अध्यक्ष आयु सीमा (30 वर्ष) D. उपाध्यक्ष आयु सीमा (30 वर्ष) तथा चुनाव कमेटी से कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ने का अधिकारी नही होगा lअधिक जानकारी के लिए निम्न नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता हैंl +918006784469

जरूरी खबरें