Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: हल्द्वानी बनभूलपुरा के 127 शस्त्र लाइसेंस कैंसिल, अब्दुल मलिक को 2 करोड़ 44 लाख का नोटिस

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 13, 2024
हल्द्वानी बनभूलपुरा के 127 शस्त्र लाइसेंस कैंसिल, अब्दुल मलिक को 2 करोड़ 44 लाख का नोटिस हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए दंगे में नगर निगम की जेसीबी समेत बड़ी संख्या में वाहनों को उपद्रवियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने इस पूरे मामले में मलिक के बगीचे पर अवैध कब्जा जमाने वाले अब्दुल मलिक को नगर निगम के हुए नुकसान की भरपाई करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। डीएम नैनीताल एवं नगर निगम की प्रशासक वंदना सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा नुकसान का आंकलन किया गया है। 2 करोड़ 44 लाख रुपए का आंकलन फिलहाल किया गया है।जिसका नोटिस अब्दुल मलिक को दिया जाएगा और उनसे नुकसान की भरपाई की जाएगी। वहीं दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में 127 शस्त्र लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है। क्योंकि पुलिस और इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के आधार पर या कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उनका यह इनपुट मिले थे कि यह वह शस्त्र लाइसेंस है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता और वर्तमान हालातो को देखते हुए 127 शस्त्र लाइसेंस को कैंसिल किए गए हैं। वहीं अन्य और लाइसेंस को भी चेक किया जा रहा है। यदि उनमें गड़बड़ियां पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें