Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :बन विभाग ने बचाई घायल बाज की जान। कोली ढेक क्षेत्र में पड़ा था घायल।

लोहाघाट:खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू।

लोहाघाट :चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला।

लोहाघाट:शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। शिक्षक लहूलुहान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में हो रहे नव निर्माण पर लगी रोक।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी । : बाराकोट ब्लॉक में 13 ग्राम पंचायतो का हुआ गठन ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 27, 2025

बाराकोट मे 13 ग्राम पंचायतो का हुआ गठन ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्ण हुआ संपन्नबाराकोट।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक सभागार में आज 27 अगस्त बुधवार को गणेश चतुर्थी पर्व पर्व प्रधान व वार्ड मेंबरो का शपथ ग्रहण कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ खंड विकास अधिकारी के द्वारा सभी गठित 13 ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान एडीओ पंचायत भुवन पांडे, एनआरएलएम दीपा राय ,एवीडीओ जाकिर हुसैन, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अशोक बिष्ट, रंजना फर्त्याल, ललित मोहन पांडे ,अनिरुद्ध पुनेठा ,लेखाकार विनोद वर्मा, शंकर सिंह ,अश्विन सागर पूनम जोशी आदि मौजूद रहे। ।बाराकोट विकासखंड में 48 ग्राम पंचायत है केवल 13 ग्राम प्रधानो ने अपने वार्ड मेंबरों के गठन कर अपनी पंचायत में निर्वाचन कर शपथ ग्रहण की। बाकी ग्राम पंचायत में अभी तक वार्ड मेंबरों का गठन भी नहीं हुआ है, इसलिए बाकी ग्राम पंचायत में वार्ड मेंबरों के न होने के कारण अन्य ग्राम पंचायत के प्रधानों ने शपथ ग्रहण नहीं की।

जरूरी खबरें