Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट :पीजी कॉलेज लोहाघाट का राष्ट्रीय सेवायोजना(एनएसएस ) का 7 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 24, 2023
पीजी कॉलेज लोहाघाट का राष्ट्रीय सेवायोजना(एनएसएस ) का 7 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ रविवार 24 दिसम्बर सेपीजी कालेज लोहाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप की शुरुआत हुई। यह शिविर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खूना बोरा में लगाया गया है ,उद्घाटन समारोह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट की प्राचार्या प्रोफेसर संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथि राजेंद्र पुनेठा जी (समाजसेवी) व अतिथि पूर्व प्रधान नवीन बोहरा जी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविरार्थियों को अनुशासन व सेवा योजना के उद्देश्यों से अवगत कराकर जीवन व समाज में सुधार करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय से आए अतिथि डॉक्टर अर्चना त्रिपाठी व श्रीमती चंद्रा जोशी प्रधान सहायक ने भी शिविरार्थियों को प्रेरित किया।इस अवसर में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार ने सभी अतिथियों का आभार जताया व सभी शिविरार्थियों को उनके कर्तव्य व शिविर की रूपरेखा से अवगत कराया इस शिविर में एक लिपिक श्रीमती मीना मेहता व द्वितीय लिपिक श्री उमेश पुनेठा व श्री राहुल सामंत, सुनील राय (सहायक)तथा रॉबिन मेहता द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें