Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: चंपावत में धूमधाम से मनाया गया75 वा गणतंत्र दिवस खेल मंत्री ने ली परेड की सलामी

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 26, 2024
चंपावत में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस खेल मंत्री ने ली परेड की सलामी चम्पावत जिले में 75 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में अयोजित किया गया जहा प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने तिरंगा फहराकर कर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इससे पहले पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने मंत्री का स्वागत किया। केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पुलिस लाइन में लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि 75वे गणतंत्र दिवस को हम उत्सव के रूप में मना रहे है । आज पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली आज ही के दिन हमने संविधान को अंगीकरण किया । उन्होंने कहा कि इसकी रक्षा कर प्रदेश को अग्रसित करने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज देश ही नही बल्कि पूरा विश्व प्रधानमंत्री की अगुवाई में चल रहा है भारत विश्व के अग्रणी देश की राह में चल रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकारें अंतिम छोड़ में खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी के नेतत्रत्व में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ खिलाड़ीयो को मिल रहा हैं। इस अवसर पर खेल मंत्री के द्वारा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों व विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस ,आइटीबीपी एसएसबी के जवानों के द्वारा  शानदार रेतिक परैड का आयोजन किया गया तो वही स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तथा कराटे खिलाड़ियों के द्वारा सेल्फ डिफेंस की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के अंत में एसपी चंपावत द्वारा समस्त अतिथियों व संभ्रांत नागरिकों को धन्यवाद दिया इस अवसर पर परेड को देखने के लिए जिले के समस्त अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें