Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जल्द शुरू होगा बड़ा जनआंदोलन सीएमओ पर लगे लोहाघाट अस्पताल की अनदेखी के गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 17, 2024
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जल्द शुरू होगा बड़ा जनआंदोलन सीएमओ पर लगे लोहाघाट अस्पताल की अनदेखी के गंभीर आरोप जिले के सबसे ज्यादा ओपीडी वाले लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय मे दिनों दिन बिगड़ती जा रही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लोहाघाट क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है लोग जल्द लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की बदहाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन करने का मन बना चुके हैं रविवार को पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता व पूर्व शिक्षक छात्र सिंह ढेक ने लोहाघाट अस्पताल की बदहाली पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा अस्पताल में लोगों का इलाज करने के लिए डॉक्टर तक नहीं है इलाज कराने आ रहे दूर दूर क्षेत्र के मरीजों को इधर से उधर दौड़ाया जा रहा है कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं है अस्पताल को रेफर केंद्र बना दिया गया है डॉक्टर समय पर ड्यूटी में मौजूद नहीं मिल पा रहे हैं अस्पताल के सक्षम अधिकारी मामले का संज्ञान तक नहीं ले रहे हैं उन्होंने सीएमओ चंपावत पर लोहाघाट अस्पताल की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है साथ ही चेतावनी दी है जल्द ही क्षेत्र की जनता अस्पताल की बदहाली पर स्वास्थ्य विभाग व सरकार को जगाने के लिए बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से लोहाघाट अस्पताल बदहाली की कगार पर पहुंच चुका है लोहाघाट के प्रमुख जनप्रतिनिधि सोए हुए हैं तथा सिर्फ बयान देने तक सीमित है उन्होंने कहा अपने लोहाघाट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने लोहाघाट अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरो को भेजने की घोषणा करी थी पर मुख्यमंत्री की घोषणा का भी कोई असर होता हुआ अभी तक नहीं दिख रहा है उन्होंने कहा अब अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए क्षेत्र के लोगों का घरों से बाहर निकालना जरूरी हो गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें