Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

लोहाघाट:13 अगस्त को लोहाघाट में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की हुई तैयारी बैठक।

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

लोहाघाट:स्वर्गी श्रीमती महादेवी राय का वार्षिक श्राद्ध 12 अगस्त के बजाय 20 अगस्त को होगा।

चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार

सूचना

: लोहाघाट:पंचेश्वर से तीर्थ यात्रियों का दल पैदल केदारनाथ यात्रा को हुआ रवाना

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 14, 2024
पंचेश्वर से तीर्थ यात्रियों का दल पैदल केदारनाथ यात्रा को हुआ रवाना 14 जुलाई रविवार को 10 यात्रियों का दल लोहाघाट ब्लॉक के पंचेश्वर से केदारनाथ से तुंगनाथ तथा बद्रीनाथ के लिए रवाना हुआ. दल के सदस्य नकुल पंत ने जानकारी देते हुए बताया पंचेश्वर से आज प्रातः 8:00 बजे यात्रा ने प्रस्थान किया इस दौरान दल के सभी युवाओं ने वृक्ष लगाओ प्रकृति बचाओ का नारा देते हुए लोगों से प्रकृति को बचाने को लेकर अपील की है नकुल पंत ने बताया यात्री यात्रा के दौरान जहां-जहां विश्राम करेंगे वहां वृक्ष लगाते हुए समाज को संदेश देंगे. उन्होंने बताया यात्रा दल के मुख्या 4000 किलोमीटर की नर्मदा यात्रा करके लौटे महाराज फणिन्द्र दास है मालूम हों .पिछले वर्ष की यात्रा में इन्हीं तीर्थ यात्रियों के द्वारा नशा मुक्त जीवन तथा मांसाहार से मुक्ति का संदेश देते हुए बाबा केदारनाथ की पैदल यात्रा की थी इस वर्ष प्रकृति बचाओ का नारा देते हुए यात्री यात्रा कर रहे हैं यह यात्रा करीब एक महीने चलेगी यात्रा में डिकर सिंह भंडारी, मनीष पांडे, नीरज भंडारी, रवि पाटनी,रोहित भंडारी, नरेश भंडारी, प्रदीप राय, खिलानंद खोलिया, नकुल पंत आदि शामिल है

जरूरी खबरें