Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट में अद्वैत आश्रम मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भारी भीड़।

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 24, 2023
लोहाघाट में अद्वैत आश्रम मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भारी भीड़। लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा रविवार को लोहाघाट के रामलीला मैदान में निःशुल्क चिकित्सा शिवीर का आयोजन विशेषज्ञ चिकित्सकों के संचालन में किया गया, जिसमें रोगियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद के अनुसार लोगों की दिक्कतों को देखते हुए 25 दिसंबर से चिकित्सालय द्वारा अपनी बस के जरिए लोहाघाट से मायावती तक रोगियों को लाने ले जाने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध की जाएगी। शिविर में प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील गोडबोले के चेंबर में काफी भीड़ देखी गई। यहां दुर्गम क्षेत्रों से जोड़ों के दर्द, गठिया आदि के अधिक रोगी आए हुए थे। इसी प्रकार इंग्लैंड से आई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रचना चेनॉय,बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवाशीष पाल, दंत सर्जन डॉक्टर स्नेहा गोडबोले, डा लोकेश जोशी द्वारा रोगियों का उपचार किया गया। शिविर के संचालन में धर्मार्थ चिकित्सालय के स्वामी आत्मप्रकाशानंद, मनोज पुनेठा, सतीश पुनेठा, कमल सिंह, जीवन राम, पंकज चौड़ाकोटी के अलावा श्री राम सेवा सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जीवन मेहता,कैलाश बगौली,सचिन जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ,कीर्ति बगौली,त्रिभुवन उपाध्याय, हेमंत पाण्डे, राजू गड़कोटी आदि शामिल थे। अंत में स्वामीजी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा श्रीराम सेवा समिति की ओर से स्वामीजी समेत सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें