Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: चंपावत जीआईसी चौराहे पर बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग।लाखो रुपए का सामान जलकर हुआ राख।शॉट सर्किट से आग लगाने का अनुमान।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 23, 2023
चंपावत जीआईसी चौराहे पर बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग।लाखो रुपए का सामान जलकर हुआ राख।शॉट सर्किट से आग लगाने का अनुमान। चंपावत जिला मुख्यालय जीआईसी चौराहे पर अचानक बेकरी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक सारा सामान जलकर राख चुका था। पीड़ित ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।शुक्रवार देर रात मुख्यालय के जीआईसी चौराहे पर मनोज सिंह निवासी पोखरी की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया की वह पिछले सात साल से बेकरी की दुकान चलाकर अपना रोजगार कर रहा था। बताया की सुबह पांच बजे सुबह की सैर पर निकले कुछ लोगों ने इसकी सूचना उन्हें दी तब जाकर पता चला। जिसके बाद दुकान स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को दी जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंचती तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। जानकारी के अनुसार शॉट सर्किट से रात एक दो बजे के बीच अचानक आग लगने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया की 24 लाख रुपए का बैंक से लोन लेकर स्वरोजगार कर रहे थे। लेकिन अचानक अग्नि कांड की इस घटना से वह काफी हताश हैं। बताया की इस घटना में उनका सात से आठ लाख रुपए का नुकसान हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, राजेंद्र सिंह, भुवन भट्ट, नाथ सिंह, लीलाधर, राजेंद्र बोहरा, बसंत पांडे सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें