Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में शौर्य दिवस' की गूंज: कारगिल विजय दिवस पर जनपद चम्पावत में गरिमामय आयोजन

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट से देहरादून जा रही रोडवेज बस में लगी भीषण आग बाल बाल बचे यात्री व रोडवेज कर्मी

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 1, 2026

लोहाघाट से देहरादून जा रही रोडवेज बस में लगी भीषण आग बाल बाल बचे यात्री व रोडवेज कर्मी

डोईवाला के लाल तप्पड़ में हुआ हादसा।लोहाघाट से देहरादून जा रही लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस (UK 07PA 4232) में साल के पहले ही दिन आज सुबह 4:00 बजे डोईवाला के लाल तप्पड़ में अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें बस पूरी तरह जलकर राख हो गई है। बस के चालक पूरन सिंह सामंत, परिचालक गजेंद्र त्रिवेदी व रोडवेज कर्मी महिपाल सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। जिस कारण बस में सवार 14 से 15 यात्रियों की जान बाल बाल बच गई।सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और लाल तप्पड़ पुलिस मौके पर पहुंची। घटना आज सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है । हादसा डोईवाला के लाल तप्पड़ साईं मंदिर के पास हुआ । चालक परिचालक के मुताबिक तकनीकी खामी के चलते बस में अचानक आग लगी। कुल मिलाकर साल के पहले दिन एक भीषण हादसा होने से बाल बाल बच गया। बस में अचानक आग कैसे लगी यह तो जांच का विषय है। बसो की कमी से जूझ रहे लोहाघाट डिपो में एक बस की और कमी हो गई है। गनीमत रही हादसे में किसी की जान नहीं गई।


जरूरी खबरें