Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: लोहाघाट:हिटलर मार्केट मे हुई युवक की मौत के मामले में आया नया मोड़ पिता ने होटल स्वामी पर लगाया पुत्र की हत्या करने का आरोप पुलिस से करी जांच की मांग गधेरे में मृत अवस्था में मिला था युवक

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 11, 2023
हिटलर मार्केट मे हुई युवक की मौत के मामले में आया नया मोड़ पिता ने होटल स्वामी पर लगाया पुत्र की हत्या करने का आरोप लोहाघाट के हिटलर मार्केट में रहने वाला 23 वर्षीय युवक सचिन बोहरा 6 दिसंबर देर शाम हिटलर मार्केट के गधेरे में संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया था प्रथम दृष्टिया पुलिस भी इसे दुर्घटना का मामला मान रही थी वहीं सोमवार को युवक के पिता प्रहलाद सिंह बोहरा ने मीडिया में दिए गए अपने बयान में अपने पुत्र की हत्या करने की बात कही है उन्होंने हिटलर मार्केट के ही एक होटल स्वामी पर उनके पुत्र की हत्या कर शव को गधेरे में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है बोहरा ने कहा उन्होंने इस मामले में लोहाघाट पुलिस को भी जानकारी दी है पर अभी तक पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करी गई है उन्होंने लोहाघाट पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है बोहरा ने कहा घटना के दिन शाम को उनका पुत्र आरोपी के होटल में बैठकर आग सेक रहा था जब उसकी मां अपने बेटे को बुलाने गई तो वह वहां नहीं मिला होटल स्वामी द्वारा कहा गया कि वह घर चला गया है जब ढूंढ खोज करी गई तो उनका बेटा गधेरे में मृत अवस्था में पड़ा मिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि करी वही बोहरा ने लोहाघाट पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है वही लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने जानकारी देते हुए बताया युवक की मौत के मामले में पुलिस निष्पक्षता से छानबीन कर रही है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से पुलिस कार्रवाई करेगी उन्होंने कहा मृत् युवक के पिता के द्वारा जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए गए हैं उस व्यक्ति से पूछताछ करी जाएगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें