Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:किशोरों को वाहन चलाने की अनुमति न दें अभिभावक :एआरटीओ

चंपावत:परिवहन विभाग ने 66 वाहनों के किए चालान, नियमों के पालन की अपील

बाराकोट: 48 ग्राम पंचायतों में होने वाले उप प्रधान पद निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टियां रवाना

पाटी में उमड़ी मरीजों की भीड़, दूसरे दिन 230 लोगों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का लाभ

पाटी:मुलाकोट में अवैध खनन का खेल जांच जारी। पूर्व में भी आ चुकी है शिकायते

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट के युवक की मुंबई में मौत क्षेत्र में शोक की लहर।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 29, 2025

बाराकोट के युवक की मुंबई में मौत क्षेत्र में शोक की लहर।बाराकोट के ग्राम सभा ढुंगा जोशी निवासी बसंत बल्लभ जोशी(उमेश) पुत्र स्वर्गीय चंद्र बल्लभ जोशी की 28 जून 2025 को मुंबई में 44 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई है। उमेश की मृत्यु का समाचार मिलते हैं संपूर्ण बाराकोट क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। लड़ीधुरा सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया मिलनसार स्वभाव के उमेश मुंबई की एक कंपनी में कार्य करते थे वह 15 दिन पूर्व ही अपने पैतृक गांव आए थे कुछ दिन रुकने के पश्चात वह अपनी मां को साथ लेकर वापस मुंबई चले गए। मुम्बई पहुचते ही फेफड़ों में इन्फेक्शन एवं तेज बुखार के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक उमेश के पार्थिव शरीर को मुंबई से उनके पैतृक गांव ढुंगा जोशी लाया जा रहा है ।जहां पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर किया जाएगा। योगेश कि अचानक मृत्यु हो जाने से परिवार पर गहरा संकट छा गया है ।उनका पुत्र नैतिक जोशी चतुर्थ एवं पुत्री योगिता शिशु में सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट में अध्यनरत हैं। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच उमेश के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

जरूरी खबरें