Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:केरल में हुई छात्र की हत्या पर एबीवीपी का प्रदर्शन एसएफआई पर प्रतिबंध लगाने की करी मांग 

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 12, 2024
केरल में हुई छात्र की हत्या पर एबीवीपी का प्रदर्शन एसएफआई पर प्रतिबंध लगाने की करी मांग लोहाघाट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केरल के वायनाड में पशु चिकित्सक का कोर्स कर रहे छात्र की रैगिंग और उसकी हत्या के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में पीजी कॉलेज लोहाघाट में जोरदार प्रदर्शन किया विवेक पुजारी ने कहा कि पशु चिकित्सक का कोर्स कर रहे द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धार्थ की रैगिंग कर उसे यातनाएं देकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने छात्र की रैगिंग और हत्या करने का आरोप एसएफआई पर लगाते हुए सरकार से एसएफआई वामपंथी छात्र संगठन पर तुरन्त प्रतिबंध लगाने की मांग की। आरोप लगाया कि जहां भी वामपंथ बचा है, वहां इसी तरह से कॉलेज परिसरों में हिंसा की घटनाएं होती हैं। उन्होंने इस हत्याकांड में शामिल सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करी है उन्होंने कहा केरल सरकार हत्यारो को बचाने की कोशिश कर रही है एबीवीपी  केरल सरकार की इस कार्य प्रणाली की निंदा करती है वही घटना को लेकर छात्र-छात्राओ में काफी आक्रोश देखने को मिला प्रदर्शन करने में छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सगटा ,मनीष बिष्ट, भुवन जोशी ,दीपांशु मेहरा ,साहिल अधिकारी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रही

विज्ञापन

जरूरी खबरें