रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चम्पावत में जनरल स्टोर्स, बेकरी व फ़ास्ट फ़ूड सेंटरों का औचक निरीक्षण
Laxman Singh Bisht
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चम्पावत में जनरल स्टोर्स, बेकरी व फ़ास्ट फ़ूड सेंटरों का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा चम्पावत के छतार एवं कलेक्ट्रेट रोड स्थित विभिन्न जनरल स्टोर्स, बेकरी शॉप, फ़ास्ट फ़ूड सेंटरों तथा पिज़्ज़ा सेंटरों का सघन निरीक्षण किया गया। इस अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों के रखरखाव, स्वच्छता, गुणवत्ता तथा एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस एवं पंजीकरण की स्थिति की बारीकी से जांच की गई।निरीक्षण के दौरान ने सभी खाद्य कारोबारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में एफएसएसएआई लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र को अनिवार्य रूप से प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के सख्त निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता की जांच के क्रम में टीम द्वारा बिस्कुट और सूजी के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए हैं।

अभियान के दौरान फ़ास्ट फ़ूड, पिज़्ज़ा सेंटर एवं बेकरी संचालकों को अपने परिसरों में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने, कर्मचारियों द्वारा हेड कैप का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, ढक्कन युक्त (बंद) डस्टबिन का उपयोग करने तथा उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री को सही रखरखाव के साथ तैयार व विक्रय करने के निर्देश दिए गए।जांच के दौरान एक पिज़्ज़ा सेंटर तथा एक बेकरी में खाद्य पदार्थों का रखरखाव एवं स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार करने हेतु चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को सचेत किया है कि नियमों का उल्लंघन करने या अमानक खाद्य पदार्थों का विक्रय करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य