Sunday 8th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:फिर यात्रियों की हुई फजीहत स्वाला डेंजर जोन के पास खराब हुई रोडवेज बस।

देहरादून :प्रेमी-प्रेमिका के बीच जमकर चले चाकू दोनों अस्पताल में भर्ती

नैनीताल:महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने दबोचा।

अल्मोड़ा:पार्षद मोनू साह ने रक्तदान कर बचाई प्रसूता की जान

लोहाघाट:डीएम ने रा0 पुस्तकालय एवं उप जिला चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण

: लोहाघाट:रामेश्वर घाट में तीन-तीन युवाओं की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन घाट में नहीं किए गए सुरक्षा के उपाय लोगों में आक्रोश 

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 21, 2024
रामेश्वर घाट में तीन-तीन युवाओं की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन घाट में नहीं किए गए सुरक्षा के उपाय लोगों में आक्रोश लोहाघाट क्षेत्र सामाजिक कार्यकर्ता मदन खोलिया ने जानकारी देते हुए बताया चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के प्रसिद्ध रामेश्वर घाट में पिछले 6-7 महीनो में ही तीन युवाओं की सरयू नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई तथा उससे पहले भी कई लोग अपनी जान इस घाट में गवा चुके हैं खोलिया ने कहा इतने लोगों की जान जाने के बाद भी प्रशासन अब तक नहीं जागा है प्रशासन के द्वारा रामेश्वर घाट में न तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ना हीं जल पुलिस की तैनाती करी है उन्होंने कहा प्रशासन लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है [caption id="attachment_17520" align="alignnone" width="300"] उन्होंने कहा रामेश्वर घाट में पिथौरागढ़ ,चंपावत व अल्मोड़ा जिले से लोग सवदाह करने तथा पर्व स्थान के लिए आते हैं जिनकी सुरक्षा के लिए चंपावत प्रशासन के द्वारा घाट में कोई इंतजाम नहीं किया है खोलिया ने कहा रामेश्वर घाट में खनन व्यवसाययों के द्वारा जेसीबी से नदी को खोद-खोद कर बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए हैं जो अब जानलेवा तालाबों में बदल गए हैं खोलिया ने चंपावत प्रशासन से घाट में जल पुलिस की तैनाती करने व हरिद्वार की तर्ज पर घाट में चैन बांधने की मांग करी है ताकि लोगों की जान बचाई जा सके उन्होंने कहा प्रशासन से कई बार मांग करने के बाद भी प्रशासन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है[/caption] उन्होंने कहा जल्द इस मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे वहीं उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचेश्वर घाट में भी सुरक्षा के उपाय करने की मांग प्रशासन से की है तथा रामेश्वर घाट में खनन बंद करने की मांग करी है मालूम हो पिछले हफ्ते ही एक 20 वर्षीय युवा की रामेश्वर घाट में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थीं जोकि अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था वहीं प्रशासन की इस उदासीनता के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है लोगों ने कहा प्रशासन शायद और हादसों का इंतजार कर रहा है

जरूरी खबरें