Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: हल्द्वानी : बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 8, 2024
बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन के द्वारा इंदिरा नगर क्षेत्र में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने को लेकर हुए बबाल को देखते हुए प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है तथा उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं मालूम हो आज जब नगर निगम व प्रशासन की टीम  अवैध मस्जिद व नमाज स्थल को ढहाने गई तो वहां उपद्रवियों ने पथराव व आगजनी कर दी जिसमें एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी ,मीडिया कर्मी व लोग घायल हों गए वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मामले पर नज़रें बनाए हुए हैं उन्होंने डीएम नैनीताल को उपद्रवियों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए हैं वहीं सुरक्षा की दृष्टि से हल्द्वानी के समस्त स्कूलों को शनिवार को बंद रखने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं उपद्रवियों ने वनभूलपूरा थाने में भी आग लगा दी गई तथा पुलिस के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है तथा उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं जानकारी के मुताबिक बबाल में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं यूसीसी पास होने के 24 घंटे बाद ही हल्द्वानी के विशेष समुदाय बाहुल्य क्षेत्र में बवाल मचा

विज्ञापन

जरूरी खबरें