Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 3, 2024
मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण 11 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोहाघाट दौरा प्रस्तावित है मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है शनिवार को कार्यक्रम प्रभारी सीडीओ चंपावत संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल राम लीला मैदान का निरीक्षण किया सीडीओ ने बताया 11 फरवरी को मुख्यमंत्री का लोहाघाट दौरा प्रस्तावित है जहां मुख्यमंत्री संगज्यू 2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे सीडीओ ने बताया मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आज मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को भव्य मंच निर्माण, सेफहाउस ,लोगों के बैठने की व्यवस्था, मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए सीडीओ ने कहा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी भीड़ आने की संभावना है इसलिए मुख्यमंत्री को सुनने के लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे को भव्य रूप देने की तैयारी में जुटा है जिसके लिए अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी बाट दी गई है वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने कहा मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा पाठक ने कहा जीआईसी हेलीपैड से मुख्यमंत्री को रोड शो के माध्यम से सरस्वती शिशु मंदिर लाया जाएगा जहां महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा इसके बाद मुख्यमंत्री जवाहर पार्क में लगे स्टालों का निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात राम मंदिर में मुख्यमंत्री के द्वारा कन्या पूजन किया जाएगा इसके बाद रामलीला मंच से मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे पाठक ने कहा हजारों की तादाद में लोग मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री का लोहाघाट दौरा ऐतिहासिक होगा इस दौरान कार्यक्रम की नोडल एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट , सीओ बी सी पंत , वीडीओ अशोक अधिकारी, ईओ प्रियंका रेकवाल,एसओ सुरेंद्र कोरंगा ,अभियंता ललित बिष्ट , पीडी बिम्मी जोशी ,तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें