Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: लोहाघाट:हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 10, 2024
हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के कड़े निर्देश दिए गए थे हाईकोर्ट के निर्देश पर बुधवार को  पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट व अधिशासी अभियंता संजय चौहान के निर्देश पर तहसीलदार विजय गोस्वामी की देखरेख में पुलिस व प्रशासन के सहयोग से लोहाघाट क्षेत्र के बाराकोट लोहाघाट राज्य मार्ग में पाटन पुल से लेकर गलचौड़ा तक किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है वही तहसीलदार लोहाघाट विजय गोस्वामी व पीडब्ल्यूडी के अभियंता तुलाराम ने बताया माननीय हाईकोर्ट के निर्देश पर आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करी जा रही है अतिक्रमण कारियो को पूर्व में नोटिस दे दिए गए थे अभियंता तुलाराम ने बताया विभाग ने लोहाघाट क्षेत्र में कुल 223 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं उन्होंने कहा राज्य हाईवे 57 में 186 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं जिन पर आज कार्यवाही हो रही है उन्होंने कहा दूसरे चरण में पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से लेकर किमतोली तक अतिक्रमण को हटाया जाएगा वहीं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए लोहाघाट थाने के प्रभारी एसओ हेमंत कठेथ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे वहीं प्रशासन की कार्रवाई से लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया अभियान में राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया,अभियंता राजेंद्र गिरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें