Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: टनकपुर:नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का चला पीला पंजा

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 23, 2024
नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का चला पीला पंजा इस मानसूनकाल में व विगत 21 जुलाई को हुई तेज बारिश के कारण टनकपुर के किरोड़ा नाले में पानी बढ़ने से पानी घसियारा मंडी आदि क्षेत्र में आने से क्षेत्र में जल भराव हो गया था,जिसके उपरांत जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि टनकपुर आकाश जोशी के नेतृत्व में टीम द्वारा तत्काल बचाव व राहत कार्यों के साथ ही प्रभावितों को मदद भी उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सिंचाई विभाग द्वारा किरोड़ा नाले में डायवर्जन का कार्य किया गया इसके साथ ही प्रशासन द्वारा लगातार घसियारा मंडी में नाले की सफाई कार्य के अतिरिक्त नाले से अतिक्रमण हटाने का किया जा रहा है,ताकि भविष्य में बारिश का पानी बस्ती की ओर न जाए,सीधे नाले से शारदा नदी में जाए,और क्षेत्र में नुकसान न हो।मंगलवार को भी उप जिलाधिकारी टनकपुर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा घसियारा मंडी नाले की सफाई एवं नाले में किए गएअतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया। उन्होंने अवगत कराया कि यह कार्य नियमित किया जाएगा,जबतक नाले से सभी अतिक्रमण नहीं हट जाते हैं। एसडीएम ने बताया घसियारा मंडी नाले में अतिक्रमण कर बनाई गई उक्त पुलिया द्वारा अवरोधक का कार्य किया गया,तेज बारिश में नाले में पेड़ आदि जो बहकर आए थे वो सभी इस पुलिया में रुक गए जिसके कारण नाले से पानी सीधे बस्ती की ओर चला गया और नुकसान हुआ।इस समस्या के समाधान हेतु मंगलवार को पुलिया को हटाया गया। इसके अतिरिक्त अन्य अतिक्रमण भी हटाया गया।उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि टनकपुर आकाश जोशी ने अवगत कराया कि अभी तक इस प्रकार के लगभग 12 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। नाले की सफाई का आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें