Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:पंचेश्वर में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस अलर्ट एसपी के निर्देश पर एसएचओ ने पंचेश्वर क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से करी पूछताछ

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 28, 2024
पंचेश्वर में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस अलर्ट एसपी के निर्देश पर एसएचओ ने पंचेश्वर क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से करी पूछताछ बुधवार 27 मार्च को लोहाघाट ब्लाक के नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर क्षेत्र के सिमलौदा में एसएसबी ने सरयू नदी के किनारे विस्फोटक सामग्री बरामद करी थी हालांकि विस्फोटक सामग्री लाने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया था जिस पर पंचेश्वर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चंपावत अजय गणपति ने एसएचओ कोतवाली पंचेश्वर को मामले की जानकारी लेने के निर्देश दिए एसपी के निर्देश पर गुरूवार को एसएचओ कोतवाली पंचेश्वर इंद्रजीत सिंह ने एसएसबी पंचेश्वर के साथ ग्राम सिमलौदा पंचेश्वर जाकर स्थानीय लोगो से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली तथा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोगो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा क्षेत्र में किसी भी अजनबी या संदिग्ध व्यक्ति तथा संदिग्ध गतिविधियों के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस व एसएसबी को सूचना देंने की अपील करी वहीं लोगों के द्वारा पुलिस को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया वही एसएचओ के द्वारा एसएसबी पोस्ट पर अधिकारियो व कर्मचारियों के साथ बैठक की गयी जिसमें भारत नेपाल सीमा पर आवागमन व आगामी लोकसभा चुनाव व बार्डर की सुरक्षा के सम्बन्ध में चर्चा की गई। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी अलर्ट मोड में है

विज्ञापन

जरूरी खबरें