Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: चंपावत: डीएम के आश्वासन के बाद बाबा अविनाशी ने सचिवालय में अनशन को टाला 15 दिन में जांच न होने पर सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 9, 2024
डीएम  के आश्वासन के बाद बाबा अविनाशी ने सचिवालय में अनशन को टाला 15 दिन में जांच न होने पर सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की दी चेतावनी डीएम चंपावत के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद लक्ष्मण नाथ उर्फ बाबा अविनाशी ने 9 जनवरी से देहरादून सचिवालय में करने वाले अनशन को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया है बाबा अविनाशी ने चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के ढटी गांव में सरकारी कार्यों में हुई धाधली व भ्रष्टाचार की जांच करने व मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग करते हुए 9 जनवरी से सचिवालय देहरादून में अनशन करने की चेतावनी दी थी इसके बाद सोमवार को डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने बाबा अविनाशी को ग्राम सभा की योजनाओं की निष्पक्ष जांच जांच कमेटी के द्वारा करवाने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद बाबा अविनाशी ने 15 दिन के लिए अपने अनशन के फैसले को टाल दिया है वहीं बाबा अविनाशी ने कहा डीएम चंपावत के आश्वासन के बाद फिलहाल 9 जनवरी से सचिवालय में होने वाले अनशन को स्थगित कर दिया है उन्हें डीएम चंपावत पर पूरा भरोसा है की जांच निष्पक्ष तरीके से होगी और आरोपियों में कार्रवाई होगी वही बाबा अविनाशी ने चेतावनी दी है अगर 15 दिन के भीतर निष्पक्ष जांच व आरोपियों में कार्रवाई नहीं करी जाती है तो वह सीधे देहरादून मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह कर लेंगे यह उनकी अंतिम चेतावनी है उन्होंने कहा मामले में चंपावत के पूर्व डीडीओ के द्वारा जांच करी गई थी वह जांच रिपोर्ट पूरी तरह झूठी है जिसमें आरोपियों को बचाने का पूरा प्रयास किया गया है उन्होंने कहा उन्हें निष्पक्ष जांच चाहिए अन्यथा वह अपने फैसले में अडिग है मालूम हो बाबा अविनाशी लंबे समय से गांव में सरकारी योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें