Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: लोहाघाट:मांगे पूरी न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति का फूका पुतला

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 15, 2023
मांगे पूरी न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति का फूका पुतला पीजी कॉलेज लोहाघाट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लंबे समय से एमए राजनीति विज्ञान व एमए हिंदी में सीटे बढ़ाने तथा छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा करी जा रही गलतियों को सुधारने की मांग कर रहा था पर विश्वविद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं की मांगों को अनदेखा कर दिया गया जिससे आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं व छात्रसंघ पदाधिकारी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति का पुतला फूंक डाला तथा जल्द एमए राजनीति व हिंदी में सीटे बढ़ाने तथा परीक्षा फल में हुई त्रुटियों को जल्द दूर करने की मांग करी प्रदेश मंत्री पुजारी ने कहा अगर छात्र-छात्राओं की मांगे नहीं मानी गई तो छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे उन्होंने कहा विश्वविद्यालय प्रबंधन के अड़ियल रवये के कारण आज 30% अधिक छात्र-छात्राएं एडमिशन लेने से वंचित हो गए है जिस कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया है वही कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता ने कहा एमए राजनीति विज्ञान में 33 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा चुका है अब सीटे बढ़ाना विश्वविद्यालय प्रबंधन के कार्य7 क्षेत्र से बाहर है अब शासन स्तर से ही सीटे बढ़ाई जा सकती है प्राचार्य ने कहा परीक्षा फल में जो त्रुटियां हो रही है उन्हें विश्वविद्यालय स्तर से ठीक कराया जा रहा है पुतला दहन में एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सगटा ,छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक, साहिल अधिकारी, योगेश महर ,गौरव पांडे ,प्रवीन बडोला, सागर ढेक, मनीष बिष्ट , प्रियंका ,कामाक्षी आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें