Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

लोहाघाट:होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

चंपावत:यूकेडी जिला प्रभारी बनने पर प्रहलाद मेहता का भव्य स्वागत

चंपावत:बनाग्नि सीजन को देखते हुए बन कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक। डीएफओ ने आदेश किए जारी।

: चंपावत:जिला योजना में सभी विभाग 31 दिसंबर तक व्यय करें शत प्रतिशत धनराशि: मुख्य विकास अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 21, 2023
जिला योजना में सभी विभाग 31 दिसंबर तक व्यय करें शत प्रतिशत धनराशि: मुख्य विकास अधिकारी जनपद में विकास कार्य करने के लिए तैयार की गई कार्य योजना व शासन स्तर से संचालित की गई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना की अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विकास योजनाओं को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करते हुए अमुक्त धनराशि को 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से व्यय करने के निर्देश विभाग की अधिकारियों को दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं का काम पूर्ण हो गया है उसका तत्काल भुगतान किया जाए और अवशेष कार्यों को शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभागों का उद्देश्य केवल धनराशि व्यय करना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि धरातल पर भी जनता को इसका लाभ मिले। इसके लिए अधिकारी समय-समय पर क्षेत्र पर जाकर धरातलीय कार्यों का भी निरीक्षण करें। कार्यदाई संस्था गुणवत्ता पूर्वक कार्य करें। व अधिकारी स्वयं भी इसका निरीक्षण का रिपोर्ट प्रेषित करें।उन्होंने कहा कि मैं भी स्वयं धरातल पर जाकर कार्य का निरीक्षण करूंगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिकी को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कृषि और औद्यनिक,उद्यान, पशुपालन, भेषज, जड़ीबूटी, मत्स्य, रेशम विभाग संयुक्त रूप से आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों को रोजगार से जोड़ने हेतु अनेक संभावनाएं हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि जिस भी विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया की जानी है शीघ्र इसकी कार्यवाही की जाए। उन्होंने जनपद में रोजगार परक योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में विभिन्न प्रकार के पर्यटन के क्षेत्र अनेक सम्भावनाएं हैं विशेष रूप से साहसिक पर्यटन में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उन्हें रोजगार से जोड़े। उन्होंने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाये जाने के निर्देश निर्माण एजेंसियों में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है कि अपने कार्य अनुभव का लाभ इस जिले को प्रदान करें, तभी यह जिला आदर्श जिला बन पाएगा। विशेष रूप से जिन कार्यों में जनता की आय जुड़ी है उन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला योजना की धनराशि 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत व्यय करें। ताकि अन्य विभाग को धनराशि हस्तांतरित की जा सके बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह, एपीडी विम्मी जोशी,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्त कीर्ति तिवारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें