Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर 20 मई को प्रदेश के सभी विद्यालय रहेंगे बंद।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 19, 2026

पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर 20 मई को सभी विद्यालय रहेंगे बंद।

20 मई को प्रदेश के समस्त शासकीय व अशासकीय व निजी विद्यालय रहेंगे बंद।

3 दिन तक आधा झुका रहेगा तिरंगा प्रदेश में नहीं होंगे शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम ।

आज 19 मई को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सेवानिवृत्ति मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश के तमाम जन प्रतिनिधियों व समाजसेवीयो ने दुख व्यक्त किया है। तो वहीं शासन ने पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आज 19 मई 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण भूतपूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में आज दिनांक 19 मई से 3 दिन तक प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयो में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

तथा आज 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा एवं कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। तो वही कल 20 मई को पूर्व सीएम खंडूरी की पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि संपन्न की जाएगी ।अंत्येष्टि के दिन कल 20 मई को राज्य सरकार के समस्त कार्यालयो के साथ-साथ प्रदेश के समस्त शासकीय ,अशासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थान एवं कार्यालय बंद रहेंगे।

जरूरी खबरें